उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के सिरजमा खेड़ा गांव में धान की फसल में मवेशी चले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि खेत मालिक पिता-पुत्र ने महिला और उसके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना में दोनों घायल हो गए। सिरजमाखेड़ा गांव निवासी बांकेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर उसकी पत्नी अनीता मवेशी चराने खेतों की ओर गई थी। शाम को मवेशियों को लेकर लौटते समय कुछ मवेशी सधा खेड़ा गांव निवासी हबीब पुत्र मुसाहब और शरीफ पुत्र हबीब के खेत में खड़ी धान की फसल में चले गए। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- Basti News: मवेशियों से फसल को नुकसान पहुंचाने से रोका तो कर दी पिटाई विरोध करने पर आरोपियों ने अनीता के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी को बचाने पहुंचे बांकेलाल को...