Unnao News: धनुष भंग का दर्शकों ने उठाया आनंद
उन्नाव, नवम्बर 1 -- Unnao News: उन्नाव। सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति से अंबेडकर पार्क के समीप शनिवार रात विशाल धनुष भंग सम्पन्न हुआ। धनुष यज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन से हुआ। शुरुआती दृश्य में जनक के बुलावे पर विश्वामित्र, राम लक्ष्मण को लेकर सीता स्वयंवर में शामिल होने के लिए जनकपुरी पहुंचते हैं। वहां पहुंचकर दोनों भाई गुरु की आज्ञा लेकर संध्या वंदन करते है। दूसरी तरफ जनक से वेदिका पर शिव के अजगव को स्थापित करके सीता स्वयंवर की घोषणा की जाती है। सीता स्वयंवर में अनेक देशों के नृपालों के मध्य से पधारे रावण व वाणासुर के रोमांचक संवादों और शानदार अभिनय से दर्शक रोमांचित हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.