Unnao News: दो लाख का झांसा देकर महिला के जेवर उतरवा भागा बदमाश
उन्नाव, अगस्त 11 -- Unnao News: सफीपुर। कस्बे के ब्लॉक रोड तिराहे पर मंगलवार दोपहर टप्पेबाज एक महिला को झांसे में लेकर उसके लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात उतरवा ले गया। टप्पेबाज महिला को झोला थमाकर उसमें दो लाख रुपये होने का दावा किया। इसके एवज में महिला से गले में पहनी सोने की चेन और कानों के टॉप्स उतरवा लिए। इसके बाद नाश्ता करने की बात कहकर मौके से फरार हो गया। महिला ने झोला खोला तो उसमें रदी कागज मिले। घटना से महिला के होश उड़ गए और वह दहाड़े मार कर रोने लगी। कोतवाली के जुझारपुर गांव की रहने वाली सरला देवी पत्नी वीरेंद्र ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर वह गांव से खरीदारी करने सफीपुर बाजार आई थी। उन्नाव-हरदोई मार्ग स्थित ब्लॉक रोड तिराहे के पास एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को एक झोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.