Unnao News: दो युवकों पर मारपीट का आरोप
उन्नाव, जुलाई 14 -- Unnao News: बीघापुर। थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के रहने वाले युवक ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही दो युवक पर पूर्व में गांव में मंदिर निर्माण को लेकर चल रही खुन्नस में गाली गलौज, मारपीट तथा चौपहिया वाहन से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। रानीपुर गांव के रहने वाले रोहित कुमार पुत्र श्रीनारायण गौतम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 12 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ घर निर्माण की सामग्री खरीदने बीघापुर बाजार जा रहे थे। तभी गांव के ही निवासी दो युवक ने रानीपुर रूझेई गांव के बीच चौपहिया वाहन से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से वह तथा उसके साथी अनुज कुमार पुत्र सूरजू प्रसाद, अंशु पुत्र राकेश सहित सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद दोनों युवकों ने रॉड निकाल कर हमला बोल दिया। दोनों लोगों ने मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों के साथ गलिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.