उन्नाव, सितम्बर 5 -- Unnao News: उन्नाव। स्वाइन फ्लू का संक्रमण भले ही जिले में दस्तक दे चुका हो, लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक सामने आए छह मरीजों में से दो उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हसनगंज क्षेत्र के आदमपुर बरेठी निवासी युवक को 31 अगस्त को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। हालत में सुधार के बाद उसे दो सितंबर को लखनऊ के अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, काथा के जगदीशपुर गांव निवासी बुजुर्ग की हालत में भी उपचार के बाद सुधार बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि संक्रमण का सबसे ज्यादा असर पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे मरीजों पर पड़ रहा है। छह संक्रमितों में पांच मरीज किसी न किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित मिले हैं.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले के छह मरीजों में स्वाइन फ्लू ...