उन्नाव, जुलाई 11 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। नए पुल की जद में आ रहे मकानों को गिराने की कार्यवाही शुक्रवार को भी जारी रही। जहां राज्य सेतु निगम की देखरेख में दो मकानों को पोकलैंड मशीन से ध्वस्त किया गया। वहीं गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण कानपुर की ओर से नये पुल के पिलर बनाये जाने का काम रोक दिया गया है। जल्द ही शुक्लागंज की तरफ काम शुरू होगा।राज्य सेतु निगम की ओर से शुक्लागंज-कानपुर को जोड़ने के लिये नया पुल बनवाया जा रहा है। जिसके लिये कानपुर की ओर से तेजी से काम कराया गया और करीब एक दर्जन पिलर की पायलिंग कराने के साथ ही आधे पिलर बनाने का काम कराया गया है। इधर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिससे बीच रेती के काम को रोक दिया गया है। वहीं शुक्लागंज की ओर राज्य सेतु निगम के जेई कुंदन की देखरेख में मिश्रा कॉलोनी की ओर शुक्रवार को दो मकान...