Unnao News: दो बाइक की सीधी भिड़ंत में किसान की मौत, पत्नी जख्मी
उन्नाव, अगस्त 25 -- Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस वे स्थित अमरहा गांव के पास सोमवार की देर शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत में किसान की मौत और पत्नी जख्मी हो गई। सीएचसी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी पत्नी की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरा बाइक चालक मौके पर वाहन छोड़ कर भाग निकला। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के बाजीखेडा (टीकादास) गांव के रहने वाले 45 वर्षीय बाबूलाल पुत्र हरि रविवार दोपहर अपनी पत्नी निर्मला के साथ सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के नयाखेड़ा देवगांव ससुराल गया था। यहां से देर शाम पति पत्नी बाइक से गंगा एक्सप्रेस वे की सर्विस मार्ग से लौट रहे थे। तभी किलोमीटर संख्या 400.2 अमरहा गांव के पास सामने आ रहे दूसरे बाइक चालक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पति पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.