उन्नाव, अगस्त 29 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में पीपल पौशाला बंगला खेडा संपर्क मार्ग पर दो बाइक की सीधी भिड़ंत में किशोर समेत दो युवक घायल हो गए। थाना क्षेत्र के देवसापुर गांव के रहने वाले 15 वर्षीय मोनू पुत्र मनोज कुमार शुक्रवार देर रात कानपुर से आए अपने पारिवारिक चाचा वीरेंद्र पाल पुत्र रजेपाल को बाइक से लेने के लिए मियागंज चौराहा आया था। यहां से घर लौट रहा था। तभी पीपल पौशाला बंगलाखेड़ा संपर्क मार्ग पर स्थित मल्हीमऊ गांव के पास सामने से आ रहे दूसरी बाइक सवार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोनू और दूसरी बाइक सवार औरास थाना के अदौरा गांव निवासी सोनू 24 वर्षीय कनिगांव ससुराल जाते समय घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायल को जिला अस्पताल रेफर कर...