Unnao News: दो बाइक की भिड़ंत में तीन जख्मी, एक की हालत नाजुक
उन्नाव, अक्टूबर 3 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के जाजामऊ चिरंजूपुरवा मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को सीएचसी भेजा गया। जबकि एक घायल की हालत नाजुक देख परिजन कानपुर लेकर चले गए। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के चिरंजू पुरवा गांव के रहने वाले सुरेश अपनी रिश्तेदार महिला के संग बाइक से गांव की तरफ जा रहा था। तभी जाजामऊ गांव के निकट उसी के गांव का निवासी कुलदीप भी बाइक से आ रहा था और दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कुलदीप और घायल महिला को सीएचसी भेजा। वहीं सुरेश के परिजन उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे कानपुर लेकर चले गए। यहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.