Unnao News: दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर
उन्नाव, अगस्त 15 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर घायलों को सफीपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। माखी थाना क्षेत्र के कोरारी कला गांव निवासी अनूप पुत्र लालता शुक्रवार को सफीपुर कस्बा स्थित बुआ के घर गया था। देर शाम वह बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान सफीपुर कस्बे के मंगल बाजार निवासी कुलदीप पुत्र सोहन बौनामऊ बाजार से भुट्टा बेचकर लौट रहा था। चकलवंशी कस्बे के आगे शिखर अस्पताल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.