Unnao News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन जख्मी
उन्नाव, जुलाई 14 -- Unnao News: बिछिया। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव के पास मंगलवार शाम दो बाइक की भिड़ंत में तीन लोग जख्मी हो गए। अचलगंज थाना क्षेत्र के अर्चितखेड़ा गांव के रहने वाले संदीप, संता व रमेश एक ही बाइक पर सवार होकर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के रसीदपुर गांव जा रहे थे। दही पुरवा मार्ग स्थिति तौरा गांव के मोड़ पर दूसरी बाइक से घूरखेत गांव निवासी विशाल अपनी चाची बसंती के संग तौरा गांव की बाजार से सब्जी लेकर वापस घर जा रहा था। तौरा गांव की मोड़ पर दोनों बाइक की सीधी भिड़ंत होने पर एक बाइक पर सवार दो युवक व महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से बिछिया सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद रमेश की हालत नाजुक देख रेफर कर दिया। मगर परिजन रमेश को निजी वाहन से प्राइवेट अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.