Unnao News: दो दिन से लापता युवक-युवती सड़क किनारे मिले अचेत
उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। अजगैन थानाक्षेत्र के एक गांव से शनिवार शाम से लापता युवक-युवती सोमवार शाम हरौनी रोड पर अचेत अवस्था में मिले। दोनों के जहरीला पदार्थ निगलने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हैलट रेफर कर दिया। युवक की उम्र 22 और युवती की करीब 20 साल बताई गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की भी चर्चा है।अजगैन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और युवती शनिवार शाम से घर से लापता थे। परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सोमवार शाम करीब सात बजे हरौनी रोड पर दोनों अचेत अवस्था में पड़े मिले। सड़क से गुजरे लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और एंबु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.