Unnao News: दो किशोर लापता, दर्ज कराई गुमशुदगी
उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: सफीपुर। दांत की दवा लेने की बात कहकर घर से निकले मिर्जापुर गांव निवासी दो किशोर लापता हो गए। परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी होशराम ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 12 वर्षीय बेटा प्रिंस गांव के ही हम उम्र किशोर अंशू पुत्र अशोक के साथ 23 अगस्त को घर से दांत की दवा लेने के लिए मिर्जापुर बाजार जाने की बात कहकर निकला था। प्रिंस अपने साथ 5 हजार रुपये नगद और आधार कार्ड भी ले गया था। दोनों किशोर देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उसके बाद रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर दोनों की तलाश की गई। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस से दोनों किशोरों को जल्द तलाशने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी संदीप मिश्र ने बताया कि ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.