Unnao News: दो आयोजनों से पहले फुट पैट्रोलिंग
उन्नाव, सितम्बर 25 -- Unnao News: उन्नाव। गणेश प्रतिमा विसर्जन और प्रस्तावित गौसिया जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार को डीएम घनश्याम मीना और एसपी जयप्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र में फुट पैट्रोलिंग कर जुलूस रूट का जायजा लिया और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम परखे। अधिकारियों ने रूट पर पर्याप्त फोर्स, भीड़ पर लगातार निगरानी और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। गणेश प्रतिमाओं की शाम की आरती को देखते हुए गौसिया जुलूस के समय में बदलाव पर आयोजकों की सहमति बनी है। पंडालों में बिजली व्यवस्था की जांच के साथ जरूरत वाले स्थानों पर आपूर्ति कटौती के लिए रूट मैपिंग भी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.