उन्नाव, अगस्त 31 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। पश्चिमी बांधों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। जिसके बाद दो दिनों से जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद निचले इलाकों की समस्याएं जस की तहस बनी हुई हैं। जिससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 112.770 मीटर दर्ज किया गया था। जिसके बाद रविवार को गिरावट दर्ज की गई और शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 112.610 मीटर किया गया। चौबीस घंटे के भीतर 16 सेंटमीटर जलस्तर दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर घटा पर कम नहीं हुई आफत वहीं जलस्तर घटने के बाद भी गोताखोर, कर्बला, हुसैन नगर, मोहम्मद नगर, शाही नगर, सैय्यद कंपाउंड, श्रीनगर, मालवीय नगर, प्रेमनगर, इंद्रानगर, रविदास नगर और मनोहर न...