Unnao News: दूसरे की भूमि दिखाकर महिला से ठगे पांच लाख
उन्नाव, अगस्त 6 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। अजगैन थानाक्षेत्र के कुंजपुर गांव की रहने वाली महिला ने भूमि दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी का आरोप लगाते हुए बुधवार दोपहर एसपी से शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने अपनी भूमि बताकर उससे लाखों रुपये ले लिए, लेकिन बाद में पता चला कि भूमि किसी और के नाम दर्ज है। जब रुपये मांगे तो गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। कुंजपुर गांव की रहने वाली रामरती पत्नी सजीवन लाल ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी एक युवक ने अपना प्लॉट बेचने की बात कही थी। परिवार से सलाह के बाद दो बिस्वा भूमि का सौदा 5.17 लाख रुपये में तय हुआ। युवक ने कहा कि वह बिना खरीदार को रजिस्ट्री कार्यालय ले जाए स्वयं रजिस्ट्री कराकर दे देगा। उसके झांसे में आकर रामरती और उनके परिवार ने अलग-अलग तिथियों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.