Unnao News: दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के वांछित आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। यहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 28 जुलाई को दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि कानपुर नगर थाना महाराजपुर क्षेत्र के कंडेरा (कोडवा) गांव निवासी पीयूष कुमार पुत्र शिवप्रकाश ने उससे शादी करने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। जब शादी के लिए कहा गया तो वह मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर तलाश शुरू की। शनिवार को थाना प्रभारी संदीप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा के उन्नाव-हरदोई मार्ग स्थित मेहंदीखेड़ा गांव समीप से उसे गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.