Unnao News: दुकानदार के सिर पर मारा डंडा, रिपोर्ट
उन्नाव, अगस्त 21 -- Unnao News: चकलवंशी। बकाया का तगादा मांगने पर एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर हमलाकर उसका सिर फोड़ दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आसीवन थानाक्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी दीपक पुत्र समर बहादुर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रसूलाबाद तिराहा पर परचून की दुकान चलाता है। वहीं, पड़ोस में शाहाबाद गांव निवासी आशुतोष की पान मसाला व कोल्ड ड्रिंक की गुमटी है। उस पर दो साल से सात हजार रुपये बकाया है। तगादा करने पर आज-कल करता रहता है। गुरुवार दोपहर जब बकाया का तगादा किया तो गाली देने लगा। डंडे से हमला कर दिया, जिससे सिर फट गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.