उन्नाव, जुलाई 31 -- Unnao News: उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र के आगाखेड़ा नवई गांव में शुक्रवार अलसुबह दीवार भरभरा कर गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगाखेड़ा नवई गांव के रहने वाले नैपाल रैदास पुत्र स्व. रज्जू ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 60 वर्षीय उसकी मां बुधाना रात अपने दरवाजे पर लेटी हुई थी। तभी शुक्रवार अलसुबह घर की दीवार भरभरा कर गिर गई और मलबे के नीचे मां बुधाना दब गई। शोर होने पर मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटा कर मां को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Bahraich News: मकान की दीवार भरभराकर ढही, अधेड़ की मौत जख्मी अवस्था में मां बुधाना को लेकर नवाबगंज सीएचसी जा रहा था। इसी दरम्यान रास्ते में मां ने दम तोड़ दिया। मां क शव को...