उन्नाव, अक्टूबर 27 -- Unnao News: बांगरमऊ। नगर पालिका परिषद के नामित सभासद देवेंद्र पटेल उर्फ बबलू ने अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता को पत्र देकर नगर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। सभासद ने पत्र में बताया कि संडीला मार्ग, हरदोई-उन्नाव मार्ग, नानामऊ मार्ग और लखनऊ मार्ग सहित नगर के विभिन्न मार्गों पर लगी कई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इसके अलावा बिजली के खंभों पर लगी तिरंगा झालर लाइटें भी कई स्थानों पर बंद हैं। इससे रात के समय सड़कों पर अंधेरा रहता है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व नजदीक है। ऐसे में त्योहार से पहले नगर की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों और तिरंगा झालरों को दुरुस्त कराना जरूरी है, ताकि नगर में पर्याप्त रोशनी रहे और लोग हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकें। सभा...