उन्नाव, अक्टूबर 26 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। दीपावली पर परिवार के साथ खुशियां मनाने के लिए घर लौट रहे एक नेपाली श्रमिक की रास्ते में ही मौत हो गई। लखनऊ-कानपुर रेल रूट पर करोवन मोड़ के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। मृतक गुजरात की एक फैक्ट्री में काम करता था और पर्व पर अपने घर नेपाल के बांके लुम्बिनी जिले जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे परिजन उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान विभनु तेली (35) पुत्र राम कुमार निवासी पिप्रहवा होलिया पोस्ट हिरमिनिया जिला बांके लुम्बिनी नेपाल के रूप में की है। परिजनों के मुताबिक, विभनु गुजरात में एक निजी फैक्ट्री में काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह दीपावल...