उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: उन्नाव। बीघापुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गहरेंदा की दिवंगत रसोईया रामकली के आकस्मिक निधन के बाद विकासखंड के शिक्षक परिवार व विभिन्न शिक्षक संगठनों ने 46,600 की आर्थिक सहायता प्रदान की। रसोइया को श्रद्धांजलि देते हुए शिक्षकों ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य पर आने वाले दु:ख की घड़ी में पूरा शिक्षक समाज सदैव एकजुट होकर उसके साथ खड़ा रहता है। सभी शिक्षकों के सहयोग से एकत्रित की गई धनराशि दिवंगत रसोइया के स्वजनों को ससम्मान भेंट की गई। इस दौरान धनेन्द्र बहादुर सिंह, संजय पांडे, दिनेश कुमार, गणेश शंकर गुप्ता, अशोक कुमार, राज किशोर, काली किशोर, सुरेंद्र सिंह, सरोजिनी देवी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...