Unnao News: दिनदहाड़े मोबाइल लूट के तीन आरोपित धराए
उन्नाव, जुलाई 11 -- Unnao News: औरास, संवाददाता। थाना के भड़कुंडी चौराहा के पास पुलिस ने मोबाइल लूट के तीन आरोपित पकड़े, जिनके पास से दो मोबाइल और बाइक बरामद हुई। तीनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए। औरास थानाक्षेत्र के रामपुर गढ़ौवा गांव निवासी राजकिशोर पुत्र रामशंकर बुधवार शाम बाइक से सीमऊ बाजार से किराने का सामान लेकर शारदा नहर मार्ग से अपने घर लौट रहे थे। नंदौली नहर पुल के पास घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया था। थोड़ी ही देर बाद कैथनखेड़ा के विकास पुत्र मुन्नी लाल का भी मोबाइल छीना और बाइक से भाग निकले। पीड़ित राजकिशोर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। शुक्रवार शाम चेकिंग के दौरान पुलिस ने भड़कुंडी चौराहे से लखनऊ में थानाक्षेत्र रहीमाबाद के दौलतपुर गांव निवासी रफी अहम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.