Unnao News: दहेज में दो लाख नहीं मिले तो बेटी को छोड़ गए थे मायका, रिपोर्ट
उन्नाव, अक्टूबर 23 -- Unnao News: सफीपुर। संवाददाता दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित, मारपीट करने और चरित्र पर संदेह जताने के आरोप में पुलिस ने पति, सास समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार को मायका में फांसी से विवाहिता की मौत हो गई थी। छूही गांव निवासी 22 वर्षीय युवती का विवाह इसी वर्ष 10 फरवरी को बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हुआ था। मंगलवार सुबह युवती का शव मायके में घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी करीब एक माह की गर्भवती थी। ससुरालीजन उस पर दहेज में दो लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.