Unnao News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
उन्नाव, अक्टूबर 24 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अतरधनी गांव की साहिदा परवीन ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर 2024 को नदीम के साथ हुई थी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति, सास रोशन आरा, ससुर वसीम खां और ननदें साइस्ता व सुमइया ने प्रताड़ित किया। पति की पिटाई से रीढ़ में गंभीर चोट आई, जिससे टीबी हो गई। मांग पूरी न होने पर ससुरालसे निकाल दिया। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.