Unnao News: दशकों से साफ न हुआ नाला उफनाया
उन्नाव, अगस्त 6 -- Unnao News: परियर, संवाददाता। विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम मरौंदा मझवारा स्थित मुख्य बाजार का नाला पिछले करीब दस वर्षों से बदहाल पड़ा है। प्रशासनिक अनदेखी के चलते नाले की जर्जर स्थिति में है और अब ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बन गया। इस बरसात में कल्याणी नदी का बाढ़ का पानी इसी नाले के रास्ते गांव में प्रवेश कर जाता है,कमोवेश इस साल भी ऐसा ही हुआ। जिससे मकानों और सरकारी स्कूल पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले नाले के किनारे ईंटों की पक्की बाउंड्री बनी थी, जो करीब दस वर्ष पहले गिर गई। इसके बाद न तो बाउंड्री का पुनर्निर्माण कराया गया और न ही नाले की मरम्मत व नियमित सफाई हुई। नाले के किनारे स्थित बीरेन्द्र सिंह का मकान कटान के कारण कभी भी ढह सकता है। वहीं सरकारी स्कूल समेत आसपास के कई मकान भी खतरे की जद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.