उन्नाव, सितम्बर 7 -- Unnao News: सोनिक। दही थाना क्षेत्र के भूपखेड़ा मजरा तारगांव निवासी ससुर ने पुलिस को तहरीर देकर बहू और आठ वर्षीय पोते के लापता होने की सूचना दी है।

लापता होने की जानकारी परिजनों के अनुसार 35 वर्षीय बहू 31 अगस्त को अपने आठ वर्षीय बेटे को साथ लेकर घर से निकली थी। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। ससुर ने पुलिस को बताया कि बहू ने अपनी सास से दवा लेने और बेटे के बाल कटवाने की बात कही थी। उसके बाद वह दोपहर के समय बेटे को लेकर घर से निकली। शाम तक दोनों के वापस नहीं आने पर परिजन रास्ता देखते रहे। काफी देर होने के बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर दोनों के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस की तालाश परिजनों ने बहू के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेक...