उन्नाव, जुलाई 17 -- Unnao News: पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से दवा दिलाने के बहाने ऑटो रिक्शा में ले जाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार 9 जुलाई को गांव कसरौर निवासी एक युवक उसकी 26 वर्षीय पत्नी को दवा दिलाने के बहाने ऑटो रिक्शा से ले गया। घर लौटने पर महिला ने बताया कि रास्ते में आरोपी ने उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की। उसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। थाना प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...