Unnao News: दम्पति को लाठी से पीटा, तीन पर केस दर्ज
उन्नाव, जुलाई 20 -- Unnao News: बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के निहालीखेड़ा गांव स्थित बाग में महिला व उसके पति को गांव के तीन लोगों ने लाठी से पीट दिया। निहालीखेड़ा गांव निवासी ऊषा देवी ने बताया कि वह अपने पति रतीराज के साथ गांव के मनीष सिंह की बाग आ गई थी। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के अंकित व अभी पुत्रगण सुंदर लाल व भुल्लर पुत्र शिव कुमार ने गाली गलौज करते हुए लाठी से मारपीट की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.