Unnao News: दबंगों ने लाठी से हमला कर दम्पति को किया जख्मी
उन्नाव, अगस्त 11 -- Unnao News: सफीपुर। खेत से निकलने से मना करना एक दंपती को मंगलवार सुबह भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने दम्पति की लाठी से पिटाई कर जख्मी कर दिया। मारपीट में गर्भवती पत्नी का करीब डेढ़ माह गर्भ गिर गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया गया है। माथर मजरा गदनाखेड़ा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र नन्हेलाल ने बताया कि गांव के ही रामजीवन, बलवंत समेत अन्य लोग आए दिन उसके खेत से होकर निकलते हैं। इससे खेत में खड़ी फसल को नुकसान होता है। मंगलवार को राजेंद्र ने खेत से निकलने से मना किया तो आरोपितों ने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी 22 वर्षीय पत्नी प्रीती को भी लाठी से पीट दिया। राजेंद्र के अनुसार प्रीती गर्भवती थी। मारपीट के बाद उसका करीब ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.