उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। बकरियों से खेत की खड़ी फसल चराने से मना करने पर गांव के ही लोगों ने हमला कर दंपति व दामाद को जख्मी कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौरावां थाना क्षेत्र के धमानीखेड़ा मजरा गुलरिहा गांव के रहने वाले गोलाना पत्नी मोहनलाल लोधी ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 24 जुलाई की शाम वह अपने खेत में बैठी थीं। तभी गांव के कुछ लोगों की खेत में बकरियां लेकर फसल चरने लगे। विरोध करने पर आरोपित गाली देते हुए लाठी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति मोहनलाल व दामाद गिरिराज भी मारपीट में घायल हो गए। पीड़िता का आरोप है कि शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते भाग गए। मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। थाना प्रभारी कुंवर बहा...