Unnao News: थाने में पांच घंटे हंगामा, 14 लाख के मुआवजे पर बनी सहमति
उन्नाव, अक्टूबर 11 -- Unnao News: औरास, संवाददाता। बिजली उपकेंद्र पर करंट और आग से जिंदा जलने से जान गंवाने वाले संविदा ऑपरेटर के परिवार और गांववालों ने शनिवार को थाने में हंगामा काटा। मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह 11 बजे ही डेरा डाल दिया था। करीब पांच घंटे तक चली मान-मनौव्वल और अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद लिखित समझौता हुआ। विभाग ने दो मदों में करीब 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, दो लाख रुपये नकद और मृतक के वेतन का 90 फीसदी यानी करीब 9,500 रुपये प्रतिमाह आजीवन पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया। मामले में संबंधित जेई को निलंबित किए जाने की जानकारी भी दी गई। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर से शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने रविवार को अंतिम संस्कार करने की बात कही है।
हादसे के बाद मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.