उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: उन्नाव। बारावफात त्यौहार को लेकर विकास भवन सभागार में डीएम घनश्याम मीना और एसपी जय प्रकाश सिंह ने धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। धर्म गुरुओं ने जुलूस के दौरान होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सुझावों व समस्याओं को संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कराने जाने के लिए आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि कोई नई परम्परा न रखी जाए। निकलने वाले जुलूसों के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबन्ध किए जाएं। सभी आयोजनों में भीड़ का सही आंकलन कर लिया जाए। जुलूस के मार्गों पर अभियान चलाकर साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम कर लिए जाएं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बारावफात जुलूस को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक सभी लोग सोशल मीडिया का प्रयोग सोच समझ कर करें। तहसील स्तर एवं जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स...