Unnao News: तीन ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक
उन्नाव, जुलाई 14 -- Unnao News: बांगरमऊ। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते युवक व युवती समेत तीन लोगों की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के माखनखेड़ा गांव की रहने वाली संगीता पत्नी अनित की अज्ञात कारण के चलते सल्फास की गोली निगलने से हालत बिगड़ गई। उधर, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अतरधनी गांव निवासी राजू की पुत्री नेहा ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी दीपक पुत्र अनूप ने भी अज्ञात कारण के चलते जहर निगल लिया। जिससे वह अचेत हो गया। परिजनों ने सभी को बांगरमऊ सीएचसी पर भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- तीन लोगों ने जहर खाया यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.