उन्नाव, अगस्त 31 -- Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। तीन दिन से लापता किशोरी का रविवार सुबह ग्रामीणों ने आसीवन ब्रांच के शारदा नहर में शव फंसा देख हड़कंप मच गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पर पहुंचे सीओ बांगरमऊ व थाना प्रभारी ने मय फोर्स के साथ मौके पहुंचे और नहर से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर शनिवार गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। उधर, पुलिस ने जांच बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。

घटना का विवरण आसीवन थाना क्षेत्र के जारुल्लानगर गांव के रहने वाले सुखलाल ने शनिवार पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार को दोपहर 16 वर्षीय बेटी राधा घर में खेत पर जाने की बा...