Unnao News: तिरंगा रैली निकालकर जगाई देशभक्ति की अलख
उन्नाव, अगस्त 12 -- Unnao News: बांगरमऊ। नगर में बुधवार को जगह जगह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व विधायक श्रीकांत कटियार ने किया। नगर के पटेल तिराहा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा ठाकुर जसा सिंह स्मारक भवन तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। विधायक श्रीकांत कटियार ने लोगों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया। श्री विशम्भर दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय, रसूलपुर रूरी में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत दुबे के नेतृत्व में निकली यात्रा में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मरकच्चो में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.