Unnao News: तालाब में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
उन्नाव, नवम्बर 16 -- Unnao News: सफीपुर। सफीपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित तालाब में सोमवार दोपहर एक युवक का शव पड़ा मिला। शिनाख्त न हो पाने पर जीआरपी ने शव मॉच्र्युरी में रखवाया। सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के उत्तरी छोर पर स्थित तालाब में एक युवक का शव पानी में पड़ा देखा। शरीर पर हरे-काले रंग की बड़े चेकदार फुल आस्तीन की शर्ट, गहरे भूरे रंग की बनियान और भूरे रंग की अंडरवियर थी। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका। थाना प्रभारी संदीप मिश्र ने बताया कि स्थानीय स्तर पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मॉच्र्युरी में रखवा दिया गया है। पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.