Unnao News: तालाब में पानी भरने से बह गईं मछलियां
उन्नाव, अगस्त 7 -- Unnao News: पुरवा। तालाब में नहर का पानी भर जाने से मछलियां बह गईं। पीड़ित ने गांव के एक युवक पर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। मुरैता गांव निवासी मनमोहन ने बताया कि उसने गांव के तालाब में मछली पालन कर रखा था। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने जानबूझकर नहर काटते हुए तालाब में पानी भरवा दिया। तालाब में पानी उफनाने से पाली हुई काफी मछलियां बह गई। पीड़ित का कहना है कि पहले आरोपी ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। कोतवाल भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.