Unnao News: तालाब में डूबने से चरवाहे की मौत
उन्नाव, जुलाई 4 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। फतेहपुर चौरासी कस्बा के नेहरूनगर मोहल्ला के रहने वाले युवक की शुक्रवार शाम तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नेहरूनगर मोहल्ला के रहने वाले 32 वर्षीय रामबाबू उर्फ मोखे शाम को तालाब के निकट बकरियां चराने गया था। यहां अचानक उसका पैर फिसल जाने से तालाब में गिर गया। उसे डूबता देख, जब तक आसपास के लोग उसे निकाल पाते। तब तक वह गहरे पानी में चला गया। किसी प्रकार लोगों ने उसे बाहर निकाला और परिजन सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रामबाबू अविवाहित था और मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.