उन्नाव, अक्टूबर 6 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित कल्याणी नदी के बढ़े जलस्तर से गांव के तालाब में भरे पानी में मंगलवार दोपहर किशोर के गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के डहन गांव के रहने वाले 13 वर्षीय ऋतिक पुत्र पूरन अपने 15 वर्षीय हम उम्र बड़े भाई नितिन के संग गांव के निकट तालाब के किनारे बने रास्ते को पार कर रहा था। तभी किसी तरह संतुलन बिगड़ने से वह गहरे तालाब के पानी में गिर गया और देखते ही देखते गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। यह देखकर साथ मौजूद भाई नितिन के शोरगुल पर तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए तथा उसकी खोजबीन शुरू कर दी। उसके डूबने से करीब 1...