Unnao News: तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
उन्नाव, जुलाई 11 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। थाना पुलिस ने कालूखेड़ा चौराहा पर चेकिंग दौरान युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कालूखेड़ा तिराहे के पास शुक्रवार रात पुलिस से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान दौरान पैदल जा रहे युवक को रुकवाया। शक के आधार पर तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिवकुमार निवासी चिलौली थाना मौरावां बताया है। थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्जकर कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट आदेश पर उसे जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: चोरी की बाइक के साथ युवक को दबोचा यह भी पढ़ें- Fatehpur News: अवैध तमंचे के साथ कार सवार युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.