Unnao News: तबीयत बिगड़ने से कार चला रहे वकील का हुआ हादसा, सीपीआर देकर बचाई जान
उन्नाव, अक्टूबर 2 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। कचहरी से गुरुवार दोपहर घर जा रहे वकील रिंकू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अटैक जैसी स्थिति में कार पर नियंत्रण खोने से वाहन अजीत सिंह गेट, हिरननगर के पास कई वाहनों से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के अनुसार, कार में वकील अचेत अवस्था में थे। एकता जांच केंद्र के प्रबंधक अवनीश पटेल, विकास जायसवाल समेत अन्य लोगों ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। उसके बाद अवनीश पटेल ने मौके पर ही वकील को सीपीआर दिया। इससे उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, समय पर कार से बाहर निकाल कर सीपीआर दिए जाने से वकील को तत्काल मदद मिल सकी। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.