Unnao News: ढाबे पर खड़े चार मिनी ट्रकों में लदे मिले गोवंशी, बजरंग दल ने किया हंगामा
उन्नाव, जुलाई 29 -- Unnao News: उन्नाव। कानपुर लखनऊ-हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा चौराहा स्थित इंडियन ढाबा के पास गोवंश से भरे चार ट्रक खड़े मिले। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। दो के चालक मौके से भाग गए जबकि दो को पकड़ लिया। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है। चर्चा है कि गोवंश को गोरखपुर से लादा गया था। चालक ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान किसी ने बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना दे दी। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि बाजार से किसान गाय खरीदकर पालने को ले जा रहे थे। यह भी पढ़ें- किशनगंज: चेकिंग से बचने के लिए भागा ट्रक, पीछा कर एसएसबी ने दबोचा, 40 भैंसें जब्त सारे कागजात सही मिले हैं। वाहनों को कागज देखने के बाद छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.