Unnao News: डॉ. अमृता तिवारी को मानद डॉक्टरेट
उन्नाव, अक्टूबर 29 -- Unnao News: बांगरमऊ। माया इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अमृता तिवारी को शिक्षा क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक के उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 25 अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा शिखर सम्मेलन में प्रदान किया गया। सम्मेलन में 15 राज्यों के प्रतिनिधियों, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और वरिष्ठ शिक्षाविदों ने प्रतिभाग किया। डॉ. अमृता तिवारी ने वर्ष 2002 में जवाहर नवोदय विद्यालय से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें स्वामी विवेकानंद पुरस्कार, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सहित कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.