उन्नाव, सितम्बर 15 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बिछिया विकासखंड के पड़री कला गांव निवासी 19 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। युवक का इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां जांच के दौरान उसके संक्रमित होने की जानकारी सामने आई। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू के 14 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ-सफाई रखने, घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। बुखार आने पर जांच को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...