Unnao News: डेंगू का डंक तेज, मरीजों का आंकड़ा 54 पहुंचा, दो नए संक्रमित मिले
उन्नाव, नवम्बर 5 -- Unnao News: उन्नाव। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कबूलपुर जाजमऊ निवासी दो वर्षीय बच्चे और माखी निवासी 44 वर्षीय युवक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। इसके साथ ही इस सीजन में डेंगू संक्रमितों की संख्या 54 पहुंच गई है। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित छह मरीज भर्ती हैं। वहीं, मलेरिया आशंकित 14 लोगों की जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 855 मरीज पहुंचे। बुखार से पीड़ित एक मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने नौ डेंगू आशंकित मरीजों की भी जांच कराई। यह भी पढ़ें- Unnao News: डेंगू के नाम पर वायरल का कहर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.