उन्नाव, अगस्त 20 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। जिला अस्पताल में पिछले तीन दिन से एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को जांच कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को डॉक्टरों की ओर से एक्स-रे की सलाह मिलने के बाद मरीज व उनके तीमारदार जांच के लिए अस्पताल परिसर में भटकते नजर आ रहे हैं। मशीन खराब होने से कई मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या भी काफी रहती है। हड्डी में चोट, दुर्घटना, सीने और अन्य बीमारियों से संबंधित मामलों में डॉक्टरों द्वारा एक्स-रे कराने की सलाह दी जाती है। लेकिन पिछले तीन दिन से मशीन खराब होने से अस्पताल में यह सुविधा प्रभावित है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अ...