Unnao News: डायवर्जन में जाम लगा तो अफसरों की खैर नहीं
उन्नाव, सितम्बर 16 -- Unnao News: उन्नाव। जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत के चलते लागू रूट डायवर्जन को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह की मौजूदगी में कई प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था परखी। डीएम ने साफ निर्देश दिए कि डायवर्जन के दौरान कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों पर किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने गदनखेड़ा चौराहे पर पहुंचकर रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और लगाए गए संकेतकों की स्थिति देखी। कानपुर मार्ग पर आटा-बंथर चौराहा और शुक्लागंज के मराला चौराहा पर भी यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: जिलाधिकारी ने शहर की सड़कों का किया निरीक्षण डीएम ने डायवर्जन में लगाए गए पुलिसकर्मियों को प्राथमिकता के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.