उन्नाव, अक्टूबर 28 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता । पंजाब से माल लादकर लखनऊ जा रही डीसीएम कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आगे खड़े डंपर में जा घुसी। डीसीएम में सवार युवक केबिन से नीचे गिर पड़ा और पहिये के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंची पत्नी पति का शव देखकर बदहवास हो गई। वहीं, पिता की मौत से मासूम बेटे के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। इटावा जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के नगला बनी गांव निवासी बृजमोहन उर्फ विनय 32 वर्षीय पुत्र नरसिंह यादव खेती-किसानी करता था। यह भी पढ़ें- Unnao News: बेटे की मौत का राज जानने निकले पिता-फूफा गंभीर घायल उसका मामा गोलू सहयोगी चालक गुरुमुक सिंह के साथ पंजाब से माल लादकर डीसीएम से लखनऊ ज...