Unnao News: डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत
उन्नाव, अगस्त 6 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। शहर के लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थिति नवीन मंडी पुल के पास बुधवार दोपहर सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसीवन थाना क्षेत्र के हैदराबाद मियागंज गांव के रहने वाले 25 वर्षीय मोहम्मद इरफान पुत्र रमजान अली एक फैक्ट्री में सप्लायर का कार्य करता था और बुधवार दोपहर किसी काम से उन्नाव की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे नवीन मंडी पुल के पास एक सब्जी विक्रेता अपनी ठिलिया लेकर गलत दिशा में हाईवे पार कर रहा था। तभी लखनऊ की ओर से आ रही इरफान की स्कूटी ठिलिया से टकरा गई। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.